- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Coronavirus Cases Today 4th November Update | 189 People Found Infected Today As Corona Cases Increased To 34308 In Madhya Pradesh Indore City
इंदौर36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मंगलवार रात एक कोराेना मरीज की मौत की पुष्टि हुई।
इंदाैर में काेराेना काे लेकर राहतभरी खबराें का आना जारी है। यहां लगातार मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। जुलाई के बाद पहली बार पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 50 के आसपास आया है। मंगलवार रात 52 नए मरीज मिले। इसके पहले 13 जुलाई को 51 संक्रमित सामने आए थे। शहर में पिछले तीन दिनों से मौत का आंकड़ा शून्य होने के बाद देर रात एक मौत की पुष्टि हुई।
मंगलवार देर रात 3259 सैंपलाें की जांच रिपाेर्ट आई, जिसमें 3193 की रिपोर्ट निगेटिव आई। अब तक जिले में 4 लाख 16 हजार 752 सैंपलों की जांच हो चुकी है। इनमें 34308 संक्रमित मरीज मिले हैं। अब तक 31,531 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 683 मरीजों की जान जा चुकी है। अभी भी जिले में 2094 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 1 लाख 24 हजार 592 हो गई है। अक्टूबर महीने में अब तक 7540 पाजीटिव मरीज मिले हैं, महीने अब तक 109 लोगों की जान गई है। इंदौर में आखिरी 10 दिनों में 991 पाॅजीटिव मरीज मिले हैं। वहीं, नंवबर की बात करें तो दिन में सिर्फ 189 संक्रमित ही पाए गए हैं।
42 नए क्षेत्रों से मिले पॉजिटिव, सुदामा नगर सबसे ज्यादा संक्रमित
देर रात 42 नए क्षेत्रों से संक्रमित मिले हैं। इसमें से सुदामा नगर सबसे ज्यादा संक्रमण वाला क्षेत्र पाया गया। यहां पर 5 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा विष्णुपुरी एनएक्स में 4, वायएन रोड तुकोगंज में 3, नंदा नगर, सर्वोदय नगर, श्रमिक कॉलोनी, बाबूलाल मार्ग और न्यू रानी नगर में 2-2 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 40 क्षेत्रों में एक-एक मरीज पाए गए हैं।
नवंबर के तीन दिन
तारीख | संक्रमित | मौत |
1 नवंबर | 76 | 00 |
2 नवंबर | 61 | 00 |
3 नवंबर | 52 | 01 |
अक्टूबर में कोरोना
तारीख | संक्रमित | मौत |
1 अक्टूबर | 495 | 06 |
2 अक्टूबर | 481 | 07 |
3 अक्टूबर | 477 | 07 |
4 अक्टूबर | 454 | 05 |
5 अक्टूबर | 425 | 05 |
6 अक्टूबर | 482 | 06 |
7 अक्टूबर | 469 | 07 |
8 अक्टूबर | 441 | 06 |
9 अक्टूबर | 439 | 07 |
10 अक्टूबर | 429 | 07 |
11 अक्टूबर | 453 | 03 |
12 अक्टूबर | 418 | 05 |
13 अक्टूबर | 444 | 03 |
14 अक्टूबर | 260 | 02 |
15 अक्टूबर | 345 | 05 |
16 अक्टूबर | 312 | 01 |
17 अक्टूबर | 215 | 02 |
18 अक्टूबर | 181 | 02 |
19 अक्टूबर | 226 | 03 |
20 अक्टूबर | 220 | 02 |
21 अक्टूबर | 242 | 03 |
22 अक्टूबर | 251 | 01 |
23 अक्टूबर | 271 | 06 |
24 अक्टूबर | 263 | 03 |
25 अक्टूबर | 142 | 02 |
26 अक्टूबर | 112 | 00 |
27 अक्टूबर | 148 | 00 |
28 अक्टूबर | 126 | 00 |
29 अक्टूबर | 108 | 02 |
30 अक्टूबर | 89 | 01 |
31 अक्टूबर | 77 | 00 |