March 29, 2024 : 5:13 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

8 राशियों के लिए काम में तरक्की और आर्थिक लाभ, पारिवारिक उत्सव का संकेत, 4 राशियों के लिए कुछ परेशानी

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Wednesday Rashifal 23 September 2020 Daily Horoscope In Hindi Pranita Deshmukh Dainik Rashifal Rashifal In Hindi Daily Horoscope

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष राशि वालों के लिए मित्रों के साथ तनाव रहने के संकेत
  • वृष राशि वालों के लिए सामाजिक कार्यों में भागीदारी का दिन
  • मिथुन राशि वालों के लिए परिस्थितियों में बदलाव के संकेत

बुधवार, 23 सितंबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन खुशियों और तरक्की से भरा रह सकता है। कुछ लोगों को बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कुछ लोगों के लिए अप्रत्याशित आर्थिक लाभ के भी संकेत हैं। वहीं, 4 राशियों के लिए समय कुछ परेशानी भरा रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए मित्रों के साथ तनाव रहने के संकेत, वृष राशि वालों के लिए सामाजिक कार्यों में भागीदारी का दिन, मिथुन राशि वालों के लिए परिस्थितियों में बदलाव के संकेत। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से।

  • मेष – ICE-OLATION

यदि कोई बात मन में खटक रही हो, तो उसे खुलकर बोलने की जरूरत है। मन ही मन में दबाई बात आपके मन में कटुता बढ़ा रही है। मित्र से व्यवहार करने से परहेज रखें। मित्र के साथ किया काम मित्रता में तनाव का कारण होगा जिसका असर आपके काम पर भी होगा। आज आपको कोई ना कोई चिंता सताती रहेगी। चिंता का समाधान पाने के लिए अपनी अपेक्षाओं का आकलन करें।
करियर – करियर में प्रगति होगी लेकिन आत्म संतुष्टि नहीं मिलेगी।
लव – पार्टनर से अपनी भावनाएं बाटे हल्का महसूस होगा।
हेल्थ – खाने में नमक का प्रयोग कम करें।

  • वृषभ – INNOCENCE

आप के व्यक्तित्व का नया पहलू आज उभर कर आएगा। सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ेगी, जो लोग सामाजिक कार्य का हिस्सा है। वह लोग अपने कार्य द्वारा पहचान बना सकते हैं। बच्चों से जुड़े कार्य करने वालों को विशेष आनंद और अपने काम प्रति आस्था जागरूक होगी। भौतिक प्रगति के साथ आप आत्मिक आनंद भी प्राप्त करेंगे। घर के बच्चों की प्रगति और उनका साथ मन की शांति बनाए रखें।
करियर – अपने काम से आनंद प्राप्त होगा।
लव – पति-पत्नी में संबंध दृढ़ बनाने का प्रयास सफल होगा।
हेल्थ – बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

  • मिथुन – CHANGE

आपकी निजी व्यक्ति के साथ रिश्तों में बदलाव दिख रहा है। यह बदलाव सही या गलत नहीं है, बल्कि यह आपके विचार बदलते विचार और मानसिक स्तर पर हुआ बदलाव का परिणाम है। यह समय आप को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए उचित है। छोटी परेशानियों से डगमगाने की जरूरत नहीं है, जो बात आपकी तरक्की के लिए उचित नहीं है; वह बात आपके मार्ग से निकल जाएगी। बदलती घटनाओं पर ज्यादा काबू करने की कोशिश ना करें।
करियर – करियर में आया बदलाव तकलीफ देगा।
लव – पार्टनर्स में एक दूसरे को समझने का प्रयास जारी रहेगा।
हेल्थ – मानसिक असंतुलन का असर शरीर पर भी दिखेगा।

  • कर्क – MATURITY

किसी भी प्रकार की भावनाओं को या किसी की भी भावनाओं को समझने में आप हमारे दूसरों की भावनाओं की कदर आप अच्छे से कर सकते हैं। अभी आपका अपने मन स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास सफल हो रहा है। आसपास की उर्जा को लेकर आप और संवेदनशील हो रहे हैं। यह आपकी उर्जा के प्रति बढ़ते ज्ञान का परिणाम है। मेडिटेशन और सूर्य नमस्कार से आप अपनी सकारात्मक ऊर्जा को और बढ़ा सकती है।
करियर – आपसे कनिष्ठ कर्मचारियों का सहयोग मिलना मुश्किल होगा।
लव – लव लाइफ से समाधान होगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य काम की भागदौड़ से थोड़ा बिगड़ सकता है।

  • सिंह – BREAKTHROUGH

घर से जुड़े कोर्ट कचहरी के काम में सफलता होगी। आज आपको मनचाही चीज या मन के अनुसार काम होने के लिए अधिक मेहनत लेनी होगी। आज आपका आत्मविश्वास और अपनी बात मनाने का जज्बा रहेगा। परिस्थिति पर आपका नियंत्रण रहेगा। अटके हुए काम पर ज्यादा ध्यान होगा। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई हो सकती है। पति-पत्नी में हो रहे विवाद के बारे में तीसरे से ज्यादा चर्चा ना करें।
करियर – काम की प्रगति में संतोष रहेगा।
लव – रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव रहेंगे। ज्यादा बात करना टालें।
हेल्थ – बीपी से जुड़े विकार में राहत मिलेगी।

  • कन्या – INTEGRATION

आज आप पर भावनाओं का असर ज्यादा होगा। काम पर ध्यान बढ़ाना है, तो आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। आपके भूतकाल से जुड़े व्यक्ति फिर से आपके जीवन में आ सकते हैं। उनसे दूरी बनाए रखें। आर्थिक योजना और निवेश से जुड़ा निर्णय सफल रहेगा। आपके माता की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। कोई निर्णय की वजह से मन में अस्थिरता होगी तो उसका हल भी जल्दी प्राप्त होगा।
करियर – सहकर्मी और वरिष्ठ हो से खेल मेल का वातावरण रहेगा।
लव – लव लाइफ से आप संतुष्ट रहेंगे।
हेल्थ – मसालेदार खाना पेट में जलन बढ़ा सकता है।

  • तुला – EXHAUSTION

अपने अहंकार को संतुष्ट करने के लिए आप बेकार की बातों पर वक्त जाया कर रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति से आपको जलन है तो वह आपकी असुरक्षित दर्शाता है। अपनी असुरक्षा की भावना पर काम कर लें। आपके प्रगति में रोक ला रही है। पैसों से जुड़े व्यवहार ध्यान से करें। आपके बारे में गलतफहमी बढ़ा सकता है। मित्र से बातचीत बंद होना आपको दुःखी कर सकता है, लेकिन उनका आप से दूर रहना ही अभी के लिए उचित होगा।
करियर – आपके काम का श्रेय या किसी और को मिल सकता है।
लव – लव लाइफ में तनाव रहेगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

  • वृश्चिक – FLOWERING

शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर आप अधिक जागरूक रहेंगे। काम और परिवार से ज्यादा आज खुद पर ध्यान होगा। कल्पना को वास्तविकता में लाने का प्रयास जारी रहेगा। अपने जीवन में व्यवस्थापन करने में आप कामयाब होंगे। किसी महत्वपूर्ण काम की चर्चा उससे संबंधित व्यक्ति से ही करें। योग्य पद्धति से किया उपवास और सात्विक जीवन शैली सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाएंगे।
करियर – व्यापार में सफलता और समाधान मिलेगा।
लव – पार्टनर का सहयोग काम के प्रति निष्ठा बढ़ाएगा।
हेल्थ – बॉडी डिटॉक्स से पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है।

  • धनु – ABUNDANCE

काम में आज लक्षणीय प्रगति की संभावना है। इसलिए, काम को पूरी निष्ठा से करें। आपके काम में आर्थिक प्रगति के साथ आपका सम्मान भी बढ़ेगा। नए लोगों से बनी जान-पहचान आर्थिक प्रगति के लिए सहायक होगी। भागीदार से सहयोग और काम के लिए प्रेरणा भी मिलेगी। आप और आपके भागीदार काम को उचित अंजाम देंगे। भागीदार से प्राप्त हुआ आत्मविश्वास आपके व्यक्तिगत प्रगति में भी सहायक होगा।
करियर – काम में गति लाने की आवश्यकता है।
लव – आपकी तरक्की से पार्टनर में असुरक्षा की भावना आ सकती है।
हेल्थ – हाथ पांव में दर्द कमजोरी के कारण हो सकता है।

  • मकर – TRUST

जीवन से जुड़े हर पहलुओं का जवाब आपके पास हो, यह जरूरी नहीं है। काम से जुड़े निर्णय में आपको आत्मविश्वास और श्रद्धा के साथ ही आगे बढ़ना होगा। आज मिली सफलता हो या असफलता दोनों की जिम्मेदारी लेना आज आपको सीखना होगा। अपने प्रति बनाए रखा आत्मविश्वास आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा और भले ही आपके समस्या का समाधान ना मिले, लेकिन उस समाधान से जुड़ी दिशा जरूर मिलेगी। खुद पर बनाए हुए आत्मविश्वास से ही आप परिवार से जुड़ी समस्याओं का भी हल ढूंढ सकते हैं।
करियर – नया काम आपको अब तक सीखे हुए कौशल को आजमाने का अवसर देगा।
लव – लव रिलेशनशिप में आप जरूरत से ज्यादा उलझ रहे हैं।
हेल्थ – शारीरिक बीमारी को ठीक करने के लिए आपका मनोबल सहायक रहेगा।

  • कुंभ – THE OUTSIDER

काम में नए तरीके आजमाने की जरूरत है। नए तरीके आपको असुविधाजनक लगेंगे, लेकिन प्रगति के लिए आवश्यक होंगे। मित्रों से हुआ मतभेद दुःख और अकेलापन ला सकता है। परिवार के साथ भी भावनात्मक दूरियां महसूस होंगी। विचार प्रणाली को विस्तारित करने की जरूरत है। काम के बारे में या किसी पर्सनल रिलेशनशिप के बारे में सारी बातें ना जानने की वजह से बेचैनी रहेगी।
करियर – काम से जुड़ी प्रगति में और वक्त लगेगा।
लव – अगर कोई व्यक्ति की चाह मन में है, तो वह व्यक्ति आपको क्यों चाहिए, इस बात पर और विचार करें।
हेल्थ – अनिद्रा की परेशानी होगी।

  • मीन – NO THINGNESS

आपको शुरुआत फिर से शून्य से करनी होगी। यह आपको मिला एक नया मौका होगा। इस अवसर को आप किस तरह से इस्तेमाल करते हैं, यह भविष्य की दिशा तय रहेगा। आपकी हर बात में जल्दी प्रगति की इच्छा आपको जीवन के ठहराव की भावना दे रही है। अपनी योजनाओं को फिर से पढ़ कर इनर गाइडेंस के साथ आगे बढ़ें। इस बार घर और काम का संतुलन बिगड़ने ना दें।
करियर – नए अवसर के लिए मार्ग खुल रहे हैं।
लव – प्रेम संबंधों के लिए ठीक वक्त नहीं है।
हेल्थ – सेहत को संतुलित रखने का प्रयास करते रहें।

0

Related posts

बचपन में हुई थी सगाई; तोड़ी तो जबरदस्ती उठाने आए लड़कियां, जानिए खून की होली में कितने मरे

News Blast

काउंसिलिंग के लिए बेहतर समय, अप्रत्याशित मौके मिलने का रह सकता है दिन

News Blast

इजरायल का चौंकाने वाला मामला:नवजात बच्ची के पेट में मिले एक से अधिक भ्रूण, 10 हफ्ते पुराने इन भ्रूण में हड्डियां और हार्ट विकसित हो चुके थे; सर्जरी करके इसे हटाया गया

News Blast

टिप्पणी दें