March 28, 2024 : 7:33 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

24 घंटे में 93 हजार संक्रमित मिले, 95 हजार ठीक हुए, 232 दिन में छठवीं बार नए मरीजों से ज्यादा ठीक हुए; अब तक कुल 53 लाख केस

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • देश में अभी 10.18 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है, 8 हजार से ज्यादा की हालत गंभीर
  • देश में अब तक 84 हजार 717 संक्रमितों की मौत हो चुकी, रोजाना 10-11 लाख टेस्ट हो रहे

देश में शुक्रवार को 92 हजार 969 कोरोना संक्रमित मिले। हालांकि, राहत की बात रही कि 95 हजार 512 ठीक भी हो गए। इस महामारी को देश में आए 232 दिन हो चुके हैं। तब से अब तक ऐसा छह बार ही हुआ है, जब एक दिन में जितने नए संक्रमित मिले हों उनसे ज्यादा ठीक हो गए। सबसे पहली बार ऐसा 14 फरवरी को हुआ, जब केरल में मिले तीन संक्रमित ठीक हो गए थे, लेकिन उस दिन नया केस नहीं आया था।

देश में अब तक कोरोना के कुल 53.05 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 42 लाख 5 हजार 201 लोग ठीक हो चुके हैं। 10 लाख 15 हजार 981 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि कुल 85 हजार 625 लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

कोरोना अपडेट्स…

  • दिल्ली हाईकोर्ट ने यहां के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को आदेश दिया है कि वे उनके यहां पढ़ने वाले गरीब बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए गैजेट्स और इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराएं। फीस में इस चार्ज को शामिल नहीं किया जाएगा।
  • दिल्ली सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को 5 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला लिया है। तब तक ऑनलाइन क्लासेज, टीचिंग लर्निंग एक्टिविटी जारी रहेंगी।
  • केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कोविड के मामलों के लिए मॉनिटरिंग टीम बनाने, मेडिकल ऑक्सीजन के मूवमेंट और उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।

पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

शुक्रवार को कुल केस का आंकड़ा एक लाख के पार (1 लाख 458) हो गया। दिनभर में 2552 संक्रमितों की पहचान हुई। राज्य में केस के दोगुना होने की दर बढ़ गई है। अब 42 दिन में दोगुने मरीज मिल रहे हैं। सितंबर के 18 दिनों में भोपाल में 5000 केस आए हैं।

2. राजस्थान
शुक्रवार को रिकॉर्ड 1817 संक्रमित मिले। अब यहां 1 लाख 11 हजार 290 केस हो गए हैं। 92 हजार 265 ठीक हो चुके हैं। 1308 की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार ने अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों से परिवार को मिलने की इजाजत दे दी है। हालांकि, मरीज से मिलने वाले को पीपीई किट, ग्लव्स और फेस मास्क पहनना होगा।

3. बिहार
शुक्रवार को 1147 नए मरीज मिले और 1678 ठीक हो गए। चार संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। राज्य में अब तक 1 लाख 65 हजार 371 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 1 लाख 51 हजार 400 ठीक हो चुके हैं, जबकि 859 की मौत हो चुकी है। 13 हजार 111 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

4. महाराष्ट्र
शुक्रवार को 21 हजार 656 केस आए। यहां अब तक 11 लाख 67 हजार 496 केस आ चुके हैं। 8 लाख 34 हजार 432 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 3 लाख 887 का इलाज चल रहा है, जबकि 31 हजार 791 की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
शुक्रवार को 6494 संक्रमित मिले, जबकि 6806 ठीक हो गए। राज्य में 3 लाख 42 हजार 788 केस आ चुके हैं। 2 लाख 70 हजार 94 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4869 की मौत हो चुकी है। अभी 67 हजार 825 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

0

Related posts

मोदी का वैक्सीन टूर LIVE: PM अहमदाबाद पहुंचे; यहां से हैदराबाद और पुणे जाएंगे, तीन प्लांट में वैक्सीन की तैयारियां देखेंगे

Admin

कोरोना देश में:बीते दिन 42751 नए मरीज मिले, 51775 ठीक हुए और 932 ने जान गंवाई; लगातार तीसरे दिन नए मामलों में कमी

News Blast

रेलवे स्टेशन पर भी बनवा सकते हैं Aadhaar और PAN Card, शुरू हुई यह सर्विस

News Blast

टिप्पणी दें