April 16, 2024 : 1:07 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के साथ कुंभ राशि में और अपनी ही राशि में रहेगा सूर्य, इन ग्रह-नक्षत्रों से आज 7 राशियों को हो सकता है फायदा

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Sun Will Be In Aquarius And Its Own Zodiac Sign With Purvabhadrapada Nakshatra, 7 Zodiac Signs Can Benefit From These Planetary Constellations Today

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेष और कर्क राशि वाले लोगों के लिए ठीक नहीं है दिन, विवाद और नुकसान होने की आशंका है इसलिए रहना होगा संभलकर

3 सितंबर, गुरुवार को चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के साथ कुंभ राशि में और सूर्य अपनी ही राशि में रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की इस स्थिति का सीधा फायदा वृष, मिथुन, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों को मिल सकता है। इन राशि वालों को लेन-देन, निवेश, जॉब और बिजनेस में सितारों का साथ मिल सकता है। रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग बन रहे हैं। इनके अलावा आज मेष और कर्क राशि वाले लोगों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा। वरना विवाद या धन हानि के कारण नुकसान हो सकता है। इनके अलावा आज सिंह, कन्या और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ अजय भाम्बी के अनुसार 12 में से 7 राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा और अन्य राशियों को संभलकर रहना होगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीदी और बिक्री से जुड़ी कोई योजना बन रही है तो तुरंत उस पर अमल करें। ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं। आपको निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका आत्मिक उत्थान होगा।
नेगेटिव- घर में किसी बात को लेकर कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। संतान की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है। मामा पक्ष के साथ अपने संबंधों को मधुर बनाकर रखें। अनावश्यक यात्रा को स्थगित ही रखना ठीक है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में व्यापारिक मंदी की वजह से तनाव रहेगा। इसलिए कार्य करने की प्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अनचाही यात्रा करने की वजह से मन व्यथित रहेगा।
लव- पति-पत्नी के मध्य उपज रहे तनाव का असर घर परिवार पर भी पड़ सकता है। हालांकि आप परिस्थितियों को संभालने में सक्षम रहेंगे।
स्वास्थ्य- गले और छाती में कफ संबंधी इंफेक्शन हो सकता है। अपना उचित इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में काम की अधिकता के कारण बहुत अधिक मेहनत रहेगी। परंतु दोपहर बाद मेहनत के उचित परिणाम भी मिलने शुरू हो जाएंगे। दोस्तों के साथ भी घूमने-फिरने व मनोरंजन संबंधी कार्य में समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि पैसे के लेनदेन संबंधी कोई गलती होने से नुकसान हो सकता है। जिसकी वजह से कुछ लोगों के साथ संबंध भी खराब होने की आशंका है। सुख शांति के लिए अध्यात्म संबंधी गतिविधियों में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।
व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर व कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। आपका व्यापारिक एटीट्यूड आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। बीमा एजेंट भी अपना टारगेट पूरा कर लेंगे।
लव- पति-पत्नी अपनी-अपनी व्यस्तता के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। परंतु घर के बड़े बुजुर्ग घर में अनुशासित वातावरण बनाकर रखेंगे।
स्वास्थ्य- थायराइड संबंधी समस्या बढ़ने की आशंका लग रही है। अपनी जांच करवाएं तथा उचित इलाज भी लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- संतान की किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। आस-पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों मे भी आपका वर्चस्व बना रहेगा। प्रॉपर्टी के विक्रय संबंधित योजनाएं सफल हो जाएंगी। परिवार में भी खुशी भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें जिसकी वजह से आपके कई काम रुक सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चे की अधिकता रहेगी। किसी को पैसा उधार ना दंे अन्यथा वापसी की उम्मीद नहीं है।
व्यवसाय- अगर किसी व्यवसाय में साझेदारी की योजना बन रही है तो तुरंत उस पर अमल करें। इस समय परिस्थितियां लाभदायक है। साथ ही धन प्राप्ति के भी ग्रह योग बने हुए हैं। कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार का परिवर्तन करना भी लाभदायक रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। परंतु किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने पारिवारिक जीवन में ना होने दें।
स्वास्थ्य- चोट या एक्सीडेंट होने जैसी आशंका लग रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- आपका अधिकतर समय अपने व्यक्तित्व को और अधिक बेहतर बनाने में व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के अनुरूप ही कोई नौकरी मिलने से प्रसन्नता रहेगी। धर्म कर्म व आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी।
नेगेटिव- आज धन संबंधी कोई नुकसान होने की वजह से तनाव रहेगा जिसके कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। आपकी अधिकार पूर्ण वाणी दूसरों को नाराज कर सकती है। किसी भी प्रकार की यात्रा को आज स्थगित ही रखें, क्योंकि कोई फायदा नहीं होगा।
व्यवसाय- आज कोई भी नया काम ना ही शुरू करें तो बेहतर है। क्योंकि कोई भी निर्णय गलत होने की वजह से नुकसान हो सकता है। बेहतर रहेगा कि कार्य क्षेत्र में जैसा चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से तनाव रह सकता है।
लव- आर्थिक समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ तनाव रह सकता है। बेहतर होगा कि आपस में बैठकर गलतफहमी को सुलझा लें।
स्वास्थ्य- मानसिक तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर व डायबिटीज आदि की समस्या उत्पन्न हो सकती है। मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- बदामी, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- आपकी राशि के स्वामी सूर्य का राशि में विराजमान होना आपके आत्मविश्वास व आत्मबल को और अधिक बढ़ा रहा है। मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी में आपका समय व्यतीत होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आप सम्मानित होंगे।
नेगेटिव- कभी-कभी ईगो की वजह से आप अपने ही नुकसान का कारण बनेंगे। इसलिए अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें। नजदीकी मित्र या भाई के साथ छोटी सी बात का बहुत बड़ा इश्यू बन सकता है।
व्यवसाय- आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय में किसी प्रकार के नुकसान होने की संभावना लग रही है। थोड़ी सी सावधानी बरतने से आपकी काफी समस्याएं हल हो जाएंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को विदेश संबंधी कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।
लव- जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। परंतु आप घर और व्यवसाय दोनों में सामंजस्य बनाकर रखेंगे।
स्वास्थ्य- एसिडिटी व गैस होने जैसी समस्या रहेगी। अत्यधिक गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन ना करें।।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- सम्मानित व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत होगा। इसकी वजह से आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहेंगे। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े युवा वर्ग को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होगी।
नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक गतिविधियां भी कुछ मंद रहेंगी। परंतु फिर भी तंगी नहीं आएगी। चचेरे भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखें।
व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखंे। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी।
लव- विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। घर में किसी प्रकार का धार्मिक आयोजन होने से सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। काम की अधिकता की वजह से शारीरिक व मानसिक थकान रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- आज समय कलात्मक तथा भावना प्रधान साहित्य की जानकारी प्राप्त करने में अधिक व्यतीत होगा। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह से संबंधित योजनाएं भी बनेंगी। विदेशी संपर्क सूत्र से अच्छी इनकम होने की संभावना है।
नेगेटिव- कुछ काम बनते-बनते बीच में ही रुक सकते हैं। इसकी वजह आपकी एकाग्रता में कमीं होना रहेगी। खर्चे के प्रति कंजूसी करना भी परिवार के लिए दिक्कत उत्पन्न कर सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- मीडिया, आर्ट और कंप्यूटर से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक उपलब्धियां प्राप्त होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने डिपार्टमेंट में किसी प्रकार की महत्वपूर्ण आथोरिटी प्राप्त हो सकती हैं।
लव- दांपत्य जीवन ठीक रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंध उपज सकते हैं इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ वर्तमान वातावरण से अपना बचाव करना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- आपके अंदर बहुत अधिक ऊर्जा का समावेश है। इसकी वजह से आप किसी भी परिस्थिति में अपनी समस्याओं का हल ढूंढने में सफल रहेंगे। युवा वर्ग को अपनी प्रथम इनकम मिलने से बहुत अधिक खुशी महसूस होगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व मधुर स्नेह घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा।
नेगेटिव- परंतु दूसरों के मामले में अधिक हस्तक्षेप ना करें। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके घर पर भी पड़ सकता है। कुछ पैतृक संबंधी मामले अभी अटके ही रहेंगे। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। परंतु किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद आपकी समस्याओं का जल्दी हल भी प्रदान करेगी। परंतु फिर भी प्रतिस्पर्धा संबंधी परिस्थितियों का सामना करना ही पड़ेगा।
लव- जीवनसाथी की सलाह आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगी। तथा आपसी संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- दूषित खानपान की वजह से पेट संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- अध्यात्म और गूढ़ विद्या के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। और आपको उत्तम जानकारी भी हासिल होगी। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा भी होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को विदेश जाने के शुभ अवसर मिलेंगे।
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत कार्यों पर अधिक ध्यान देने की वजह से परिवार व रिश्तेदारों के साथ दूरी उत्पन्न हो सकती है। अपने संबंधों को मजबूत बनाकर रखने की आवश्यकता है। संतान का उग्र स्वभाव भी परेशानी का कारण बनेगा।
व्यवसाय- आज अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा। परंतु फिर भी कार्यक्षेत्र में सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों की उच्चाधिकारियों के प्रति छवि और अधिक मजबूत बनेगी।
लव- जीवनसाथी का सहयोगात्मक पूर्ण व्यवहार आपको तनावमुक्त रखेगा। तथा आपसी संबंधों में भी मजबूती बनेगी।
स्वास्थ्य- किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। और आप पुनः अपने कार्यों पर पूरी ऊर्जा से ध्यान दे पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आप और अधिक प्रयासरत रहेंगे। आपका अपनी क्षमता पर विश्वास रखना आपको नई उपलब्धियां भी प्रदान करेगा। प्रॉपर्टी के क्रय विक्रय संबंधी कार्य में उचित लाभ की संभावना बन रही है।
नेगेटिव- आपका बहुत अधिक अनुशासित व्यवहार पारिवारिक जनों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। सभी को अपनी इच्छा अनुसार समय व्यतीत करने के लिए भी स्वतंत्रता दें। साथ ही भाई-बहनों के साथ भी संबंध मधुर बनाकर रखें।
व्यवसाय- अगर पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो यह आर्थिक दृष्टि से आपके लिए बहुत ही अधिक फायदेमंद रहेगा। और आपके निर्णय सर्वोपरि रहेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं। इसलिए सावधान रहें।
लव- किसी अन्य व्यक्ति की वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। और सामाजिक मानहानि की भी आशंका है।
स्वास्थ्य- बारिश के मौसम की वजह से किसी प्रकार के त्वचा संबंधी इंफेक्शन होने की संभावना है। इसलिए हाइजीनिक रहना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- आज विचारों में बहुत अधिक भावुकता रहेगी। नए-नए आइडिया दिमाग में आएंगे। और उन पर अमल करना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। रिश्तेदारों तथा बहन-भाइयों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे। प्रतिद्वंदी भी परास्त रहेंगे।
नेगेटिव- भूमि संबंधी कोई भी कागजी कार्रवाई बहुत ध्यान पूर्वक करें। जरा सी गलती की वजह से वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। संतान की भी गतिविधियों पर नजर रखना अति आवश्यक है। क्योंकि उनके पढ़ाई संबंधी कार्य में किसी प्रकार की रुकावट आ रही है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। परंतु किसी किसी समय कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी महसूस हो सकती है। परंतु यह ध्यान अवश्य रखें कि मेहनत द्वारा ही भाग्य का निर्माण होगा। शेयर व सट्टा जैसे कार्यों में फायदा होगा।
लव- जीवन साथी से अधिक उम्मीद रखना आपके संबंधों में दूरियां ला सकता है। विवाह योग्य युवाओं के लिए कोई अच्छा रिश्ता आएगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत की वजह से पैरों में सूजन व दर्द जैसी समस्या रहेगी। समय-समय पर आराम भी करते रहे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- आपका पूरी तरह से अपने कार्यों के प्रति समर्पित होना आपको नकारात्मक गतिविधियों से दूर करेगा। और आप अपने अंदर शुभ ऊर्जा महसूस करेंगे। और मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में भी समय व्यतीत करने से तनाव से मुक्ति मिलेगी।
नेगेटिव- विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से हटकर मौज मस्ती में लगेगा। कभी-कभी आपका क्रोधी व जिद्दी स्वभाव घर के लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेगा। परंतु अपनी समझदारी द्वारा परिस्थितियों को अनुकूल कर सकते हैं।
व्यवसाय- कमीशन तथा बीमा संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी। रुकी हुई कोई पेमेंट वगैराह प्राप्त करने के लिए समय उत्तम है। विदेश संबंधी व्यवसाय भी जल्दी ही गति पकड़ेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों का अपने आफिस में दबदबा बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात और अधिक खुशी प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य- नींद ना आने जैसी समस्या परेशान कर सकती है। जिसकी वजह से मानसिक थकान अधिक महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

0

Related posts

लिवर और कोरोना:कमजोर लिवर वालों में कोविड होने पर मौत का खतरा 30 गुना, 7 दिन के इस डाइट प्लान से लिवर को ऐसे स्वस्थ रखें

News Blast

नरसिंह जयंती आज, क्यों था नरसिंह अवतार का आधा शरीर इंसान और आधा शेर का

News Blast

संक्रमण का खतरा तब तक नहीं है, जब तक आपके कान में बीमारी नहीं है: एक्सपर्ट

News Blast

टिप्पणी दें