April 25, 2024 : 7:49 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

साध्य और रवियोग बनने से तुला सहित 5 राशियों को जॉब और बिजनेस में मिल सकता है सितारो का साथ

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (22th August 2020), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra And Other Signs

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • कन्या और मीन राशि वाले लोगों को लेन-देन और निवेश में संभलकर रहना होगा

शनिवार को सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से साध्य और रवियोग बन रहे हैं। इन 2 शुभ योगों का फायदा मेष, मिथुन,सिंह, तुला और मकर राशि वाले लोगों को मिलेगा। जॉब और बिजनेस में इन 5 राशि वालों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। अधिकारियों से मदद मिलेगी और धन लाभ भी हो सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार वृष, कर्क, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। वहीं, कन्या और मीन राशि वालों को दिनभर संभलकर रहना होगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आपने कुछ समय से जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है आज उस पर काम करने का उत्तम समय है। धार्मिक व आध्यात्मिकता से जुड़े कार्यों के प्रति आपका रुझान मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा। आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से मन में खुशी रहेगी।
नेगेटिव- किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। अपनी ईगो व गुस्से पर नियंत्रण अवश्य रखें। किसी भी प्रकार की यात्रा करने से परहेज करें।
व्यवसाय- मीडिया से संबंधित गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। कुछ फायदेमंद समाचार मिल सकता है। परंतु बहुत अधिक मेहनत व कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्ति, अभी जैसी परिस्थितियां चल रही हैं, उन्हें स्वीकार करें।
लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। अपने लव पार्टनर को मैरिज के लिए प्रपोज करने का उचित समय है।
स्वास्थ्य- खांसी व जुकाम जैसी समस्या रह सकती है। लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृष – पॉजिटिव- संतान को कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन का भी प्रोग्राम बन सकता है। परंतु इन सब कार्यों के बीच अपने निर्धारित लक्ष्य पर भी ध्यान अवश्य रखें।
नेगेटिव- आर्थिक निवेश संबंधी मामलों में कोई भी निर्णय बहुत ध्यान पूर्वक लें। जरा सी लापरवाही आपके लिए बहुत बड़ा नुकसान का कारण बन सकती है। आलस की वजह से भी कुछ काम अधूरे रह जाएंगे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में वर्तमान में जैसे चल रहा है उसी में ध्यान केंद्रित रखें। क्योंकि अभी किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने का कोई फायदा नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों को मर्यादित बनाकर रखना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- गैस व बदहजमी की वजह से जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रह सकती हैं। अपने खानपान व दिनचर्या को सीमित रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- घर के रखरखाव व सुख सुविधा संबंधी चीजों में खरीदारी करने की योजनाएं बनेंगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करने से ऊर्जा और प्रफुल्लता महसूस होगी। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार विमर्श होगा।
नेगेटिव- परंतु ध्यान रखिए कि पारिवारिक व्यक्तियों के साथ किसी प्रकार के वाद-विवाद की स्थिति ना उत्पन्न हो। अपने स्वभाव में सहजता व सौम्यता बनाकर रखना आवश्यक है। साथ ही अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें।
व्यवसाय- दूसरों पर अधिक विश्वास करने की अपेक्षा अपने निर्णय को प्राथमिकता दें व सर्वोपरि रखें। आज लाभ के स्रोतों में कुछ कमीं रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऑफिस का माहौल पॉजिटिव बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के मध्य किसी मामूली सी बात को लेकर तकरार उत्पन्न हो सकती है। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकलें।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और माइग्रेन जैसी समस्या से बचने के लिए गरिष्ठ व भारी खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- सामाजिक क्षेत्र में दिन पर दिन आपकी स्थिति सम्मानित होती जा रही हैं। इसकी वजह से आपके लाभदायक संपर्क सूत्र बढ़ेंगे। स्थिति भी मजबूत रहेगी। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे।
नेगेटिव- अपने स्वभाव में अहम की भावना ना उपजने दे। इसकी वजह से कुछ बनते काम बिगड़ सकते हैं। और भाइयों से भी किसी प्रकार का वाद-विवाद उत्पन्न होने की आशंका लग रही है।
व्यवसाय- वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित रखें। नए काम की शुरुआत करने के लिए अभी समय उत्तम नहीं है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है।
लव- परिवारिक वातावरण सुखमय बनाए रखने के लिए अपने अहम और क्रोध पर काबू रखें। बेहतर होगा कि परिवार के साथ कोई मनोरंजन संबंधित प्रोग्राम बनाएं।
स्वास्थ्य- गैस व अफारा की वजह से पेट खराब हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह – पॉजिटिव- आर्थिक गतिविधियों संबंधी कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी। आज अधिकतर काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों में भी अपना समय व्यतीत करेंगे। जिसकी वजह से मानसिक शांति रहेगी।
नेगेटिव- घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। विद्यार्थियों को अपने कैरियर संबंधी विषयों के चुनाव को लेकर मार्गदर्शन की आवश्यकता है।
व्यवसाय– व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर रहेगी। परिवारिक लोगों तथा मित्रों का पूर्ण सहयोग आपको तनावमुक्त रखेगा। लाभ के स्रोतों में भी इजाफा होगा।
लव- घर और व्यवसाय के बीच आपका उचित सामंजस्य रहेगा। जिससे पारिवारिक लोगों के संबंध आपस में सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- वाहन से या गिरकर चोट लगने की संभावना लग रही है। अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- आज के ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण कर रहे है। इनका भरपूर सम्मान व सहयोग करें। युवा वर्ग अपने कैरियर के प्रति पूर्ण रुप से ध्यान केंद्रित रखेंगे। आपका भावुकता पूर्ण स्वभाव अन्य लोगों के साथ आपके संबंधों को और अधिक मधुर बनाकर रखेगा।
नेगेटिव- घर के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। क्योंकि इसकी वजह से पारिवारिक सदस्य कुछ असहज महसूस कर सकते हैं। आपके मान-सम्मान में भी कमीं आएगी। आज किसी भी प्रकार का कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।
व्यवसाय- नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम नहीं है। वर्तमान कार्य में अपना ध्यान केंद्रित रखें। अपनी कार्यप्रणाली को गुप्त रखना आवश्यक है, क्योंकि कोई आपकी गतिविधियों का फायदा उठा सकता है।
लव- जीवन साथी के साथ चल रहे किसी तनाव का नकारात्मक प्रभाव परिवार पर भी पड़ सकता है। इसलिए आपस में बैठकर सुलझाने में ही समझदारी है।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों की वजह से कार्य क्षमता में कमीं आ सकती है। इसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला – पॉजिटिव- घर में शांति भरा माहौल रहेगा। तथा अनुशासन बनाकर रखने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों का साथ व सहयोग सामाजिक रुप से आपकी छवि को और अधिक निखारेगा।
नेगेटिव- दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय व्यर्थ ना करके अपने घर परिवार पर अधिक ध्यान दें। बच्चों पर बहुत अधिक अंकुश लगाने के बजाय उनके साथ सहयोगात्मक बर्ताव रखें। अन्यथा उनके अंदर निराशा जैसी भावना उपज सकती हैं।
व्यवसाय- घर के किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति दायक रहेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं।
लव- किसी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से घर में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए ऐसी मित्रता से दूरी बनाकर रखें। जिससे पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।
स्वास्थ्य- थकान और अनिद्रा की वजह से कमजोरी महसूस होगी। जिसका प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। दोस्तों व रिश्तेदारों से मुलाकात खुशनुमा रहेगी। साथ ही कहीं से रुकी हुई पेमेंट आने की वजह से खुशी में और अधिक इजाफा होगा।
नेगेटिव- घर में चल रही किसी समस्या के समाधान में गुस्से से नहीं बल्कि संयमित और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। इससे परिस्थितियां काफी हद तक कंट्रोल हो जाएंगी। ध्यान रखें कि घर के बड़े बुजुर्गों का मान-सम्मान बना रहे।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में पार्टियों के साथ पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है। क्योंकि छोटी सी गलती आपको बहुत अधिक नुकसान पहुंचा सकती है। कहीं सिग्नेचर करने से पहले पेपर्स की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल अवश्य करें।
लव – वैवाहिक संबंध मधुर बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी स्वीकृति मिलने से तनाव मुक्त हो जाएंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- बृहस्पति का अपनी राशि में विराजमान होने से आपके अंदर मनोबल और आत्मविश्वास की भरपूर वृद्धि हुई है। तथा सामाजिक रूप से भी सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ी है। अपनी इन उपलब्धियों को कायम रखने के लिए अपने स्वभाव में सौम्यता व आदर्शवादिता बनाकर रखना आवश्यक है।
नेगेटिव- आर्थिक गतिविधियां मंद पड़ने की वजह से कुछ चिंता रह सकती हैं। परंतु यह तात्कालिक है। इसलिए ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थी गण अपना मनोबल बनाकर रखें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना भी आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
व्यवसाय- साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में पारदर्शिता अवश्य रखें। जरा सी असावधानी आपसी संबंधों में अलगाव ला सकती है। सहयोगी और कर्मचारियों के विचारों को भी प्राथमिकता अवश्य दें।
लव- पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर व मधुमेह से प्रभावित लोग अपना ध्यान रखें। तथा अपनी जांच आदि भी करवा लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव– जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप काफी समय से मेहनत कर रहे थे, आज उसका उचित परिणाम हासिल हो सकता है। इसलिए आशावादी बने रहें। सिर्फ अत्यधिक अनुशासन और मेहनत की आवश्यकता है।
नेगेटिव- कभी-कभी ऐसा प्रतीत होगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है। परंतु नकारात्मकता लाने की बजाय अपने काम करने की नीतियों में बदलाव लाएं। घर के बड़े बुजुर्गों के सम्मान में कमीं ना आने दे।
व्यवसाय- वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अभी तक जो उत्पादन क्षमता में कमीं आई थी। अब उसमें सुधार आना शुरू होगा। इसलिए पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त रहें। सफलता निश्चित है।
लव- अपने किसी भी कार्य में जीवन साथी की सलाह अवश्य लें। इससे आपका मनोबल पड़ेगा तथा आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- उमस भरे वातावरण की वजह से एलर्जी और घबराहट रहेगी। गर्मी से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ – पॉजिटिव- आप अपने व्यवहारिक दृष्टिकोण द्वारा घर और व्यवसाय दोनों में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। कोई नजदीकी यात्रा भी संभव है। जोकि लाभदायक साबित होगी। आज कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें। इसका आपके स्वभाव व स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
नेगेटिव- इस समय आपके अंदर दो कमियां उपज रही हैं। एक गुस्सा और दूसरा जिद्दी स्वभाव। इनकी वजह से आपके बनते कामों में रुकावटें आ सकती है। इसलिए थोड़ा सावधान रहें। हालांकि पारिवारिक सदस्य आपकी इन कमियों को नजरअंदाज करेंगे।
व्यवसाय- इस समय परिवारिक व्यवसाय पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि ग्रह गोचर आपके लिए सौभाग्य का निर्माण कर रहे हैं। परंतु अचानक से कुछ खर्चे भी आ सकते हैं। और जरा सी असावधानी नुकसान का कारण भी बन सकती है।
लव- अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आपका परिवार के प्रति समर्पण घर में सुख शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस होगी। योगा और मेडिटेशन पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन – पॉजिटिव- भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास अधिक रखें। कर्म से ही भाग्य का निर्माण होगा। आपकी योग्यता व कार्य क्षमता आपके लिए नई उपलब्धियां तैयार करेगी। तथा रिश्तेदार व दोस्तों के साथ भी संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
नेगेटिव- आय के स्रोतों में कमीं और खर्चों की अधिकता रहने की वजह से कभी-कभी मन परेशान रह सकता है। परंतु इस समय नकारात्मक वातावरण की वजह से इस बात के लिए तनाव लेना उचित नहीं है। समस्या का समाधान निकालने के लिए अनुभवी व्यक्तियों के साथ विचार विमर्श करें।
व्यवसाय- वर्तमान परिस्थितियों की वजह से मंदी का असर आपके व्यवसाय पर भी पड़ा है। परंतु हिम्मत ना हारे और व्यवसायिक गतिविधियों की कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने संबंधी योजनाएं बनाएं।
लव- अपनी परेशानियों में जीवन साथी व पारिवारिक सदस्यों का सहयोग अवश्य लें। इससे आपके आत्म बल में वृद्धि होगी।
स्वास्थ्य- कभी-कभी मनोबल में कमीं व निराशा महसूस होगी। कुछ समय प्रकृति के समीप व्यतीत करें। और मेडिटेशन का भी सहारा ले।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

0

Related posts

Bhopal News: स्‍कूल बस में बच्‍ची से दुष्‍कर्म प्रकरण के बाद यात्री वाहनों में जीपीएस, पैनिक बटन लगाने की मुहिम ने पकड़ा जोर

News Blast

साप्ताहिक राशिफल: 21 से 27 मार्च तक नौ राशियों पर रहेगा सितारों का शुभ प्रभाव, कई लोगों को मिलेगी सफलता

Admin

डायबिटीज से डरें नहीं: वेटलॉस और डाइट पर कंट्रोल करने से ठीक हो सकती है ये जानलेवा बीमारी

Admin

टिप्पणी दें