April 19, 2024 : 7:25 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

अगस्त में 4 ग्रह बदलेंगे राशि, इस कारण 6 राशि वालों के लिए अनचाहे बदलाव वाला हो सकता है ये महीना

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Rashifal August Month 2020 | August 2020 Ka Masik Rashifal (Monthly Horoscope) For EVERY Zodiac Sign (Aries Mesh, Taurus Vrishab, Gemini Mithun, Cancer Karka)

एक घंटा पहले

  • सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन से बढ़ सकती है कुछ लोगों की मुश्किलें
Advertisement
Advertisement

अगस्त में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह राशि बदलेंगे। इन ग्रहों का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार अगस्त के पहले ही दिन बुध राशि बदलकर कर्क में और शुक्र मिथुन राशि आ जाएगा। ये ग्रह कुछ लोगों की इनकम, लेन-देन और निवेश को प्रभावित करेंगे। इसके बाद 16 अगस्त को मंगल और 17 को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। इन ग्रहों के कारण कुछ लोगों का तनाव बढ़ सकता है और विवाद की स्थितियां भी बन सकती हैं। सूर्य और मंगल के कारण कन्या, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के कामकाज में अनचाहे बदलाव हो सकते हैं। मिथुन, कर्क और सिंह राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। वहीं अन्य 6 राशि वाले लोग सितारों के अशुभ प्रभाव से बच जाएंगे।

पं. मिश्र के अनुसार 12 राशियों का फल

मेष – सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। कोर्ट केस संबंधी मामले भी सुलझ जाएंगे। महीने के बीच का समय नकारात्मक हो सकता है। इस महीने आपके काम में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। जॉब और बिजनेस में भी कुछ बड़े फैसले हो सकते हैं। महीने के आखिरी दिनों में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। लेन-देन और निवेश में भी सितारों का साथ मिल सकता है।

वृष – महीने की शुरुआत ठीक नहीं रहेगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। लेकिन धीरे-धीरे समय ठीक हो जाएगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। अधिकारियों और बड़े लोगों से मदद मिलेगी। इस महीने सेहत अच्छी रहेगी। आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। जरूरी काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन और लव लाइफ के लिए ये महीना शुभ रहेगा।

मिथुन – ये महीना आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस महीने में सितारों का साथ मिलेगा लेकिन परेशानी भी रहेगी। कामकाज में निराशा हो सकती है। धनि हानि के योग भी बन रहे हैं। प्रेम संबंधों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। अविवाहित लोगों के विवाह तय होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में लापरवाही भारी पड़ सकती है। महीने के बीच में सकारात्मक बदलाव होंगे और परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। धन लाभ तो कुछ खास नहीं होगा, लेकिन मन में संतोष रहेगा।

कर्क – इस महीने निवेश और लेन-देन में फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। गाड़ी सावधानी से चलानी होगी। महीने के बीच में बिजनेस और नौकरी की स्थितियां सुधरेंगी। साथ काम करने वाले लोगों से भी मदद मिल सकती है। आपको ऐसी जगह से मदद मिल सकती है, जहां से आपने उम्मीद नहीं थी। इस महीने कामकाज में लापरवाही न करें। संभलकर रहना होगा। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें और फालतू खर्चे से भी बचना होगा।

सिंह – महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। पहले ही हफ्ते में नया काम, नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कामकाज और मेहनत का फायदा मिलेगा। आपके शौक पूरे हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर से मदद मिलेगी। महीने के बीच में आमदनी में कमी हो सकती है। पुरानी उलझनें बढ़ सकती हैं। लेकिन आपकी मेहनत में कमी नहीं आएगी। मेहनत का फायदा आने वाले दिनों में मिल सकता है। इस महीने फायदे वाला निवेश हो सकता है। लेन-देन में भी भाग्यशाली हो सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।

कन्या – इस महीने सावधान रहना होगा। जॉब और बिजनेस में अनचाही स्थितियां बन सकती है। मेहनत और दौड़भाग भी रहेगी। डेली रुटीन में बदलाव होने की संभावना है। समय पर खाना नहीं खा पाएंगे। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। इस महीने सोच-समझकर बोलना होगा। विवाद और तनाव भी हो सकता है। योजनाएं पूरी नहीं होने से मूड खराब हो सकता है। कोई बुरी खबर या अनचाही घटना भी होने की आशंका बन रही है। पूरे महीने संभलकर रहना होगा। सेहत के मामले में लापरवाही न करें।

तुला – महीने के शुरुआती दिनों में तनाव रहेगा। लेकिन धीरे-धीरे कम भी हो जाएगा। महीने के शुरुआत में बनी अनचाही स्थितियां धीरे-धीरे खत्म भी हो जाएंगी। इस महीने आपको गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। जॉब और बिजनेस में धीरे-धीरे स्थितियों में सुधार हो सकता है। तनाव कम होगा और फायदेमंद नई योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी।

वृश्चिक – महीने के शुरुआती दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। टेंशन से राहत मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस बढ़ाने और नौकरी में तरक्की के लिए नए लोगों से मुलाकात होंगी। नई संभावनाएं भी मिलेंगी। इस महीने भाग-दौड़ रहेगी और व्यस्तताएं भी बढ़ेंगी। बिजनेस में निवेश से जुड़ा कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर लेना होगा। अधिकारियों की मदद से नौकरीपेशा लोगों को फायदा मिल सकता है।

धनु – इस महीने बेराजगार लोगों को नौकरी में अच्छे मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। ऑफिस में आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। इस महीने उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। कोई पुराना लोन है तो वो खत्म हो जाएगा। सेहत के मामलों में भी अच्छा समय है। इस महीने यात्रा हो सकती है। इज्जत बढ़ेगी। दोस्तों और आसपास के लोगों से मदद मिलेगी।

मकर – महीने के शुरुआती दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए ठीक नहीं है। अधिकारी नाराज रह सकते हैं। बिजनेस में भी उलझने बढ़ सकती हैं। ये महीना मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। इन दिनों में तनाव और दौड़-भाग बढ़ सकती है। नई जिम्मेदारियां और नए काम मिल सकते हैं। सोचे हुए कुछ काम समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। किसी खास मामले को लेकर नकारात्मकता और डर बना रहेगा। फालतू खर्चा भी बढ़ने की संभावना है। इस महीने पुराने निवेश से फायदा मिलने के योग बन रहे हैं।

कुंभ – महीने की शुरूआत में आपको धन लाभ और फायदा मिल सकता है। जॉब और बिजनेस को लेकर इस महीने में आप बड़ा फैसला ले सकते हैं। विरोधियों के कारण तनाव बना रहेगा। इस महीने आप पर झूठे आरोप भी लग सकते हैं। नौकरी, बिजनेस या कामकाज में बदलाव के योग बनेंगे। नया काम शुरू हो सकता है। संचार साधनों से कोई अच्छी खबर या नए काम का ऑफर मिल सकता है। अपनी और परिवार वालों की सेहत को लेकर अनजाना डर बना रहेगा। दांपत्य जीवन और लव लाइफ के लिए ये महीना शुभ रहेगा।

मीन – इस महीने कामकाज को लेकर नई योजनाएं बन सकती हैं। जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। लव लाइफ के लिए भी समय अच्छा रहेगा। जॉब और बिजनेस में किए गए कामों का फायदा मिल सकता है। इनकम बढ़ेगी लेकिन फालतू खर्चे भी बढ़ सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है और उनकी मदद भी मिलेगी। परिवार में कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है।

Advertisement

0

Related posts

मंगलवार को 12 में से 4 राशियों के लिए समय कुछ नुकसान और तनाव का रहने के संकेत दे रहे हैं कार्ड्स

News Blast

रिसर्च: मलेरिया की 100 साल पुरानी गुत्थी सुलझी, पता चला मलेरिया दिमाग पर कैसे असर डालता है; इससे कम की जा सकेंगी मौतें

Admin

चीन के इनर मंगोलिया में ब्यूबोनिक प्लेग फैला; डब्ल्यूएचओ ने कहा- हालात पर हमारी नजर, अभी पैनिक जैसा कुछ नहीं

News Blast

टिप्पणी दें