April 20, 2024 : 4:47 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

पहली 10 हजार मौतें होने में 97 दिन लगे थे, जान गंवाने वालों की तादाद 19 दिनों में 10 हजार से 20 हजार पहुंच गई

  • देश में पहली मौत 11 मार्च को कर्नाटक में हुई थी, दुनिया के सबसे ज्यादा संक्रमित देशों में अब भारत में मौत की रफ्तार सबसे तेज
  • भारत दुनिया का 8वां देश जहां संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हुईं, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत 5 राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें

दैनिक भास्कर

Jul 06, 2020, 08:51 PM IST

नई दिल्ली. बुरी खबर है। देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बीस हजार के पार हो गया है। संक्रमण से पहली मौत 11 मार्च को कर्नाटक में हुई थी। तब से 28 अप्रैल तक यानी 48 दिनों में मरने वालों की संख्या एक हजार हुई।

इसके बाद मौतों की रफ्तार लगातार बढ़ती गई। 29 अप्रैल से 16 जून तक यानी 49 दिनों में ही 9 हजार से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ दिया यानी मरने वालों की संख्या दस हजार हो गई थी। अब केवल 19 दिनों में मौत का यह आंकड़ा दस हजार से बीस हजार के पार हो गया।

मौत की सबसे तेज रफ्तार भारत में

देश   मौतों का डबलिंग रेट
भारत 21 दिन
मैक्सिको 25 दिन
ब्राजील 33 दिन
यूएस 66 दिन
यूके 73 दिन
फ्रांस 84 दिन
स्पेन 88 दिन
इटली 89 दिन

* इसमें बीस हजार से ज्यादा मौत वाले देशों को शामिल किया गया है। 
* सोर्स : https://www.worldometers.info/coronavirus/ 

रत दुनिया का 8वां देश जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

  • 20 हजार मौत का आंकड़ा छूते ही भारत दुनिया का 8वां देश हो गया जहां सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। पहले नंबर पर अमेरिका है। जहां 1.32 लाख मामले हुए हैं।
  • दूसरे नंबर पर ब्राजील है। यहां अब तक 64.9 हजार मौतें हुई हैं।
  • 5 देश ऐसे हैं जहां संक्रमण के मामले भारत से काफी कम हैं। इसके बावजूद इन देशों में भारत से ज्यादा मौतें हुई हैं। इनमें यूके, इटली, मैक्सिको, फ्रांस, स्पेन शामिल हैं।
  • यूके में 2.85 लाख मामले है और 44.22 हजार लोगों की जान जा चुकी है। इसी तरह इटली में 2.56 लाख मामले हैं और यहां 34.86 हजार लोगों की जान जा चुकी है।
  • मैक्सिको में 2.58 लाख केस हैं और 30 हजार मौतें हो चुकी है। स्पेन में 2.97 लाख केस हैं और यहां 28 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।  

कोरोना से हुई 77% मौतें केवल चार राज्यों से
देश में अब तक बीस हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 44.11% लोग महाराष्ट्र के रहने वाले थे। देश की राजधानी दिल्ली के 15.33%,  गुजरात के 9.71% और तमिलनाडु के 7.85% मरीज थे। इस तरह से 77% मौतें केवल चार राज्यों में हुईं। बाकी 33% मौतें अन्य राज्यों से हैं। 

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 44% मरीजों की जान गई

राज्य मौतें
महाराष्ट्र 44.11%
दिल्ली 15.33%
गुजरात 9.71%
तमिलनाडु 7.85%
उत्तर प्रदेश 3.92%
पश्चिम बंगाल 3.78%
अन्य राज्य 15.3%

राहत: देश में अब तक 4.29 लाख मरीज ठीक भी हुए
तेजी से बढ़ रहे संक्रमण और मौत के मामलों के बीच राहत की बात है कि मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी यहां अन्य सबसे संक्रमित देशों के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है। भारत में अब तक 7.04 लाख केस सामने आ चुके हैं। अच्छी बात है कि इनमें से 4.29 लाख मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

यानी, अभी 2.55 लाख मरीजों का ही इलाज चल रहा है। भारत का रिकवरी रेट 61.01 पहुंच गया है। मतलब हर 100 मरीजों में 61 मरीज ठीक होकर घर जा रहे हैं। अमेरिका में यही दर 43.19 और ब्राजील में 60% है।

मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भारत में सबसे तेज

देश   कितने संक्रमित कितने ठीक हुए रिकवरी रेट
भारत 7.04 लाख 4.29 लाख 61.0%
ब्राजील  16.04 लाख 97.86 लाख 60.98%
यूएसए 29.85 लाख 12.89 लाख 43.19%

यह खबरें भी पढ़ सकते हैं…
1. देश में कोरोना के मामले 7 लाख के पार
2. 32 देशों के 239 वैज्ञानिकों ने कहा- कोरोना हवा से भी फैल सकता है

Related posts

गरीब के निवाले पर लात:लखनऊ रेलवे स्टेशन पर RPF दरोगा ने जलते चूल्हे पर लात मारी; गर्म दाल 2 बच्चों पर गिरी, साहब उन्हें तड़पता छोड़कर चले गए

News Blast

मास्क और कड़ी सुरक्षा के बीच भक्तों को भगवान ने दिए दर्शन, राजधानी के मंदिरों में गूंजे शंख और घंटियां, गुरुद्वारों में पाठ और कीर्तन

News Blast

कोरोना से बड़ी राहत: बीते 24 घंटों में 15 हजार से भी कम मामले, 235 की मौत, सक्रिय मरीज घटकर 2 लाख से नीचे

News Blast

टिप्पणी दें