April 25, 2024 : 12:09 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

दो महीने से ये लोग चरित्र पर सवाल उठा रहे, उन्हें कहना चाहता हूं टाइगर अभी जिंदा है

भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजभवन में शपथ समारोहके बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बगैरकहा-24 सीटों पर होने वाले विधानसभाउपचुनाव होने हैं, मेरी जनता15 महीने की भ्रष्टों की सरकार को जवाब देगी।न्याय के रास्ते पर चलना हम सबका धर्म है। अगर उसके लिए युद्ध भी करना पड़े तोज्योतिरादित्य सिंधिया हमेशा पहलीपंक्ति में खड़ा रहेगा।

सिंधिया ने यह भी कहा- ‘अब मैं देख रहा हूं किपिछले दो महीने से ये लोग (कांग्रेस) लोग चरित्र को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इन्हें कहना चाहता हूं कि टाइगर अभी जिंदा है।’राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार भोपाल आए सिंधिया ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वह भोपाल के दो दिन के दौरे पर आए हैं।

कांग्रेस ने वादाखिलाफी की, शिवराज जनसेवा के रास्ते पर
सिंधिया ने कहा- ‘हर चुनाव में चुनौती होती है, लेकिन मध्य प्रदेशकी जनता जागरूक है। 15 महीने की सरकार(कमलनाथ सरकार) ने यहां पर हर तरह का भ्रष्टाचार फैलाया। लोगों के साथ वादाखिलाफी की गई। भाजपा की शिवराज सिंह सरकार ने हमेशाजनता की सेवा का रास्ता अपनाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि 24 की 24 सीटों में भाजपा का झंडा बुलंद होगा। 15 महीने की भ्रष्टों की सरकार कोमेरी जनता जवाब देगी।’

मंत्रिमंडल का विस्तार जनसेवकों का विस्तार है
सिंधिया के मुताबिक- ‘मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल का विस्तार जनसेवकों काविस्तार है। यहां पर सिंहासन पकड़ने के लिए गलत तरीके अपनाए गए। आज शिवराज जी केजनसेवकों की सेना का गठन हुआ है।सभी जनसेवक मंत्रियों से एक ही निवेदन है कि हमें अपने प्रदेश की आवाज को बुलंद करना है। हर एक वर्ग के लोगों के हितों के लिए काम करना है। एक विकासशील सरकार बने औरदेश के सामने मध्य प्रदेश का सीना चौड़ा हो।’

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार भोपाल आए हैं। उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम में भाग लिया। कहा- ये शिवराज और जनसेवकों की सेना है। मध्य प्रदेश की आवाज को बुलंद करना होगा।

Related posts

ट्रैवल पर सरकार की एडवाइजरी: कोरोना काल में फुल वैक्सीनेशन के बाद ही यात्रा करें; स्टेट-लेवल पर एक्शन जरूरी, और भी लहरें आ सकती हैं

Admin

जेल में बंद कैदी ने थानेदार का मोबाइल हैक किया, नगरपालिका अध्यक्ष को फोन कर 7 लाख रुपए ले लिए

News Blast

कंपनी निदेशकों के ईमेल हैक कर रहा था मैट्रिक पास ठग, गिरफ्तार

News Blast

टिप्पणी दें