April 25, 2024 : 2:29 PM
Breaking News
MP UP ,CG अन्तर्राष्ट्रीय करीयर क्राइम खेल टेक एंड ऑटो ब्लॉग महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय हेल्थ

Accident in Bhopal: एयरपोर्ट के पास ओवरब्रिज से 35 फीट नीचे गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

एयरपोर्ट के पास आसाराम तिराहा पर ओवरब्रिज के मोड़ से तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर लगभग 35 फीट नीचे जा गिरी। रविवार सुबह 6:10 बजे हुए इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांधी नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांधी नगर थाना पुलिस के मुताबिक न्यू कबाड़खाना निवासी सलीम रविवार सुबह अपने साथी 20 वर्षीय हिफजुल पुत्र लाल मियां के साथ चाय पीने शांति नगर स्थित रंगीला पंजाब होटल गए थे। चाय पीने के बाद दोनों बाइक से सिंगारचोली ओवरब्रिज से होकर वापस लौट रहे थे। तभी रास्‍ते में आसाराम तिराहा पर ब्रिज के मोड़ पर बाइक रैंलिंग से टकराकर नीचे सड़क पर आ गिरी।

इस हादसे में बाइक चला रहे हिफजुल के सिर में गंभीर चोट लगी थी, जबकि सलीम के हाथ-पैरों में चोट लगी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने वसुंधरा कालोनी, टीला जमालपुरा निवासी हिफजुल को मृत घोषित कर दिया। सलीम का अस्‍पताल में उपचार चल रहा है।

Related posts

MP के राज्यपाल नियुक्त मंगूभाई पटेल पहुंचे भोपाल:स्टेट हेंगर पर मुख्यमंत्री ने की अगवानी, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक गुरुवार सुबह 11:30 बजे दिलाएंगे शपथ

News Blast

युवक बनना चाहता था ट्रांसजेंडर महिला, मां ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर कर दी हत्या

News Blast

गलवान की हिंसक झड़प के 3 दिन बाद चीन ने भारत के 2 मेजर समेत 10 जवान रिहा किए

News Blast

टिप्पणी दें