April 19, 2024 : 9:37 AM
Breaking News
MP UP ,CG क्राइम खबरें ताज़ा खबर महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय हेल्थ

फावड़ा से पुत्र ने किया पिता पर हमला, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

धमतरी …शादी के 12 साल बाद भी जब बहू को संतान की प्राप्ति नहीं हुई, तो ससुर उन्हें ताना मारकर गाली-गलाैज कर रहा था। इससे आक्रोशित पुत्र ने हर रोज की ताना मारने से तंग आकर फावड़ा से पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। हादसा में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इधर पुलिस ने आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस सहायता केन्द्र धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार 20 सितंबर को नगरी ब्लाक के ग्राम देवपुर निवासी शिवनारायण सतनामी 55 वर्ष शाम को अपनी बहू संगीता बाई के साथ संतान प्राप्ति की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। घर से गाली-गलौज देते हुए वह गांव के अटल चौक पर जाकर पुन: बहू के साथ विवाद व गाली-गलौज किया, उस समय संगीता के पति खेलनदास घर पर था। अपने पिता शिवनारायण द्वारा हर रोज पत्नी को संतान नहीं होने की ताना मारने व गाली-गलौज से तंग आकर वह आक्रोशित हो उठा और खेलन दास घर से फावड़ा लेकर दौड़ते हुए गली पर ही फावड़ा से उनके सिर में ताबड़ताेड़ हमला कर दिया। हादसा में उनके पिता शिवनारायण गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद घर के ही पिकअप वाहन में उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए उनके दामाद, बहू संगीता व ग्रामीण उपचार के लिए पहले नगरी अस्पताल लाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें उपचार के लिए धमतरी रिफर कर दिया। बेहतर उपचार के लिए घायल शिवनारायण को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया, जहां 21 सितंबर की सुबह मौत हो गई।

Related posts

मुंबई के पवनहंस श्मशान घाट पर पंडितजी का अंतिम संस्कार आज, सोशल मीडिया पर लाइव टेलीकास्ट होगा

News Blast

ग्वालियर में प्राइवेट स्कूलों की हड़ताल बेअसर: सभी CBSE प्राइवेट स्कूल के साथ-साथ MP बोर्ड के 40 फीसदी स्कूलों में हुई ऑनलाइन पढ़ाई, 60 प्रतिशत ने बंद रखीं क्लासेस

Admin

District administration FIR against 26 people, villagers were demanding to send cattle to Goshala | जिला प्रशासन ने 26 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR, पशुओं को गोशाला भेजने की मांग कर रहे थे ग्रामीण

Admin

टिप्पणी दें