April 25, 2024 : 8:56 PM
Breaking News
MP UP ,CG अन्तर्राष्ट्रीय करीयर खबरें टेक एंड ऑटो ताज़ा खबर बिज़नेस ब्लॉग मनोरंजन महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय लाइफस्टाइल हेल्थ

Maharashtra: 11 साल की बच्ची से नौ लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, हत्या की जांच के दौरान हुआ राजफाश

महाराष्ट्र के उमरेड कस्बे में 11 साल की बच्ची से नौ लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की हैरान करने वाली खबर आई है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के माता-पिता मजदूर हैं और मुख्य आरोपी नाबालिग लड़की के घर के पास ही रहता है।

वारदात का खुलासा हत्या के एक मामले की जांच के दौरान हुआ। नागपुर ग्रामीण की एसडीओपी पूजा गायकवाड़ ने यह जानकारी दी। पीड़िता से एक माह में कई बार सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। उमरेड नागपुर शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। घटना 19 जून से 15 जुलाई के बीच हुई। नागपुर पुलिस के अनुसार शुभम दमडू हत्याकांड का मुख्य आरोपी रोशन करगांवकर इस मामले का भी मुख्य आरोपी है। चार दिन पहले नागपुर के उमरेड में शुभम भोजराज दमडू नाम के युवक की दो लोगों ने हत्या कर दी थी। मामले में रोशन समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में 11 साल की बच्ची के साथ आरोपी रोशन और उसके आठ साथियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया।

आठवीं कक्षा में पढ़ती है पीड़िता
पुलिस के अनुसार पीड़िता आठवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी रोशन उसे बहलाकर अपने घर ले गया था। वहां रोशन और उसके दोस्तों  ने बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे 300 रुपये दिए और धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे।

आरोपियों की पहचान रोशन करगांवकर (29) और उसके दोस्तों- गजानन मुर्स्कर (40), प्रेमदास गठीबंधे (38), राकेश महाकालकर (24), गोविंदा नाटे (22), सौरभ उर्फ करण रिठे (22), नितेश फुकत (30), प्रद्युम्न करुतकर (22) और निखिल उर्फ पिंकू नरूले (24) के रूप में हुई।

Related posts

ब्रिटेन अनलॉक को तैयार:टीकाकरण की बड़ी परीक्षा, रोजाना 30 हजार नए मरीज मिल रहे, अस्पतालों में भर्ती मरीज और मौतों की संख्या कम

News Blast

6000 mAh की बैटरी के साथ Samsung Galaxy M31s स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, Poco X2 और Realme X2 से मुकाबला

News Blast

विदेश में बड़े पदों पर अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाले लोग ज्यादातर श्वेत, 189 राजनयिकों में केवल 3 अश्वेत

News Blast

टिप्पणी दें