April 19, 2024 : 2:35 AM
Breaking News
MP UP ,CG करीयर क्राइम खबरें ताज़ा खबर ब्लॉग मनोरंजन महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

MP Love Jihad: दूसरे शहर ले जाकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन के लिए पिलाया गया विशेष पानी

खंडवा के मोघट थाना क्षेत्र में लव जेहाद का मामला प्रकाश में आया है। एक युवती को आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी युवक ने उसपर धर्म परिवर्तन कर शादी का भी दवाब बनाया। शादी न करने पर युवती को उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक स्वतन्त्रता अधिनियम, दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। करीब 21 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, युवती के परिजनों की तरफ से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने युवक पर आरोप लगाए है कि 1 जुलाई 2022 को फिरदौस नाम का शख्स उसे हैंडपंप से बहला फुसला कर ले गया था। फिरदौस गांव का ही रहने वाला है। साथ ही उसने शादी कहा था कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। उस दौरान युवती हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गई थी। फिरदौस यहां उसे जबरन बाइक पर जबरन खंडवा रेलवे स्टेशन ले गया। उसके बाद दोनों एक ट्रेन में बैठ गए।

खंडवा से वह उसे बुरहानपुर ले गया। उसके बाद भोपाल से जबलपुर पहुंचे। आरोप है कि फिरदौस ने वहां रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने जबलपुर में जहां रखा, उसे अपने मामा का घर बताया था। यहां उसने कुछ विशेष पानी भी पिलाया गया और उसपर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया। पुलिस ने बताया कि लड़की ने बयान में यह भी बताया है कि फिरदौस ने हैंडपंप पर साथ न चलने पर उसके परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी थी।

Related posts

बच गए बक्सर वाले ‘चौबे’ जी:अश्विनी चौबे की कुर्सी जाते-जाते बची, सेफ माने जा रहे रविशंकर प्रसाद की छुट्‌टी; सुशील मोदी करते रह गए इंतजार

News Blast

कमलनाथ के स्वागत के लिए सड़क किनारे झंडा लेकर बैठी रहीं महिलाएं, वादे के उलट स्टेज पर दिखा नजारा, न चेहरे पर मास्क थे, ना सोशल डिस्टेंसिंग

News Blast

10 साल मासूम से रिटायर्ड SI ने किया दुष्कर्म, परिवार को भी दी जान से मारने की धमकी

Admin

टिप्पणी दें