April 24, 2024 : 6:54 PM
Breaking News
MP UP ,CG अन्तर्राष्ट्रीय करीयर क्राइम खबरें खेल टेक एंड ऑटो ताज़ा खबर बिज़नेस ब्लॉग मनोरंजन राज्य राष्ट्रीय

Indore airport news: फ्लाइट उड़ने से पहले यात्रियों को उतारा नीचे, कहा-निरस्त हो गई फ्लाइट, यात्रियों ने जताई नाराजगी

देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर
देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डा इंदौर
देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अव्यवस्थाओं के चलते यात्री परेशान हो रहे हैं। इंदौर-नागपुर विमान में खराबी के चलते यात्रियों को करीब साढ़े तीन घंटे परेशान होना पड़ा था तो अब इंदौर-ग्वालियर फ्लाइट से यात्रियों को ऐनवक्त पर यह कहकर उतार दिया कि फ्लाइट निरस्त हो गई है। जानकारी के मुताबिक जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई 7359 इंदौर से प्रतिदिन सुबह 10.45 बजे ग्वाालियर से रवाना होती है। सोमवार को इस विमान से 54 यात्री रवाना होने वाले थे। यात्री सुबह एयरपोर्ट पहुंच गए थे और उन्हें बोर्डिंग कार्ड भी जारी हो गए थे। इसके बाद यात्रियों को विमान में भी बैठा लिया गया। जब सभी यात्रियों की बोर्डिंग होने के बाद विमान को रनवे पर ले जाने की तैयारी शुरू हो गई। तभी अचानक यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया और सभी को उतार दिया गया। यात्रियों ने इसका कारण पूछा तो कहा कि ग्वालियर में मौसम खराब है। इसलिए उड़ान निरस्त कर रहे हैं। कुछ यात्रियों ने इंटरनेट पर चेक कर कहा कि ग्वालियर में मौसम तो ठीक है और मौसम खराब होने पर इंतजार किया जाता है। उड़ान निरस्त नहीं होती है। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा किया। एयरलाइंस ने उन्हें रिफंड का विकल्प भी दिया। बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण ऐसा किया गया था। यह पहली बार नहीं हुआ है। एक दिन पहले ही इंदौर हवाई अड्डे पर लगातार दूसरे दिन इस तरह विमान बिगड़ने के कारण यात्रियों के हंगामें की खबर आई है। इससे पहले रविवार को इंदौर से नागपुर जाने वाली इंडिगो का  विमान तकनीकी खराबी के कारण करीब साढ़े तीन घंटे देरी से रवाना हुआ था। इस दौरान भी यात्री करीब एक घंटे तक विमान में बैठे रहे। इसके बाद उन्हें टर्मिनल पर ले जाया गया था। इस दौरान भी यात्रियों ने हंगामा किया था।

Related posts

सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-25 में 15 साल के खिलाड़ी समेत 5 टीनेजर, सभी चैम्पियन की औसत उम्र 24 साल

News Blast

इंदौर में रंग बदलता मौसम: बादल छाए रहने के साथ हाेगी बूंदाबांदी, रात का पारा उछलकर सामान्य से 6 डिग्री अधिक हुआ, 19 से 31 के बीच कोल्ड डे के आसार

Admin

फ्रेंच ओपन 2021: पुरुष डबल्स के दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित; मैच के बीच में ही दर्शकों को बाहर किया गया

Admin

टिप्पणी दें